लगातार दूसरी बार निभाएंगे अध्यक्ष पद का दायित्व
अधिवक्ताओं में खुशी की लहर, सब ने दी बधाइयां
( राजेन्द्र त्रिपाठी )
शहडोल। अधिवक्ता संघ जयसिंहनगर के पदाधिकारियों का निर्वाचन विगत दिनों संपन्न हुआ जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी दुर्गा प्रसाद तिवारी को प्रचंड बहुमत के साथ अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है।श्री तिवारी इसके पूर्व भी अध्यक्ष पद के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं उनके इस चयन से अधिवक्ता समुदाय में हर्ष की लहर व्याप्त है। जयसिंहनगर अधिवक्ता संघ के सभी सदस्यों ने निर्वाचन उपरांत श्री तिवारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ताओं के हित में कार्य कर समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई है।

0 टिप्पणियाँ