Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

जल गंगा : जिले में बही विकास की गंगा

 


अभियान के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित 

" जिंदगानी का आधार है पानी और उसे बचाने के लिए शुरू किए गए विशिष्ट कार्यक्रम जल गंगा संवर्धन अभियान में शहडोल जिले ने रच दी विकास की एक नई कहानी। न सिर्फ संभाग या प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 में अपनी जगह सुरक्षित करने वाले शहडोल जिले के अधिकारियों और उनकी टीम ने यह साबित कर दिखाया कि जहां चाह हो वहां रह मिल ही जाती है। जिला व जनपद पंचायतों की मार्गदर्शक टीम के साथ ही मैदानी स्तर पर अभियान को सफलता के शिखर तक पहुंचने वाले सरपंच, सचिव, ग्रामीण रोजगार सहायकों उप यंत्रियों और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने जो सशक्त  और सकारात्मक भूमिका निभाई उसी का सुफल है कि शहडोल जिला पूरे देश में राष्ट्रीय कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान कायम कर सका है। अभियान के समापन अवसर पर जल गंगा संर्वधन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों, शासकीय विभागों तथा स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं को छतवई में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया है।"

शहडोल । प्रदेश सरकार के निदेशानुसार जिले में 19 मार्च से 30 जून तक जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन के नये कार्यो के साथ ही पुरानी जल सरंचनाओं कुआ, तालाब, बावड़ी, नदी, नाला स्कूलों में पेयजल टंकियो की सफाई, शोकपिट ट्रंच निर्माण, नहरो की मरम्मत, जैसे कार्य किये गये । सोहागपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत छतवई में आयोजित जिला स्तरीय जलगंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर विधायक द्वय जय सिंह मरावी एवं मनीषा सिंह, आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर डाॅ.केदार सिंह, सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति ने  अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों, शासकीय विभागों तथा स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

पंचायतों को प्रशस्ति पत्र 


इस अवसर पर जिले कि सभी जनपद पंचायतो की 3-3 ग्राम पंचायतो को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । गोहपारू जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत लेदरा, असवारी, कर्री, जयसिंहनगर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बांसा, सीधी,एवं अमझोर ब्यौहारी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बनासी, अलहरा, बराबघेलहा, बुढ़ार जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बहगढ़, धुम्माडोल, रमनाकन्हेर तथा सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत नरवार,सारंगपुर,तथा छतवई पंचायतो को सम्मानित किया गया । संबधित जनपंद पंचायतो के सीईओ, ग्राम पंचायत सरपंच, पंचायत सचिव,रोजगार सहायक, तथा एपीओ इंजीनियरो ने संयुक्त रूप से पुरुस्कार प्राप्त किया । 

विभाग भी सम्मानित 

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अभियान में दिये गये सहयोग के लिये जनजातीय कार्यविभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, जन अभियान परिषद, को भी सम्मानित किया गया । जलगंगा संर्वधन अभियान में सहयोग देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओ स्वयंसेवियो तथा नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों से जुड़े लोगो को भी सम्मानित किया गया सम्मान प्राप्त करने वालो में  राघवेन्द्र त्रिपाठी लोकनाथ नामदेव, शिवम तिवारी, मुकेश केवट, अशोक पटेल तथा कुमारी रोशनी शामिल है।

जयसिंहनगर ने मारी बाजी 


 गौरतलब है कि शहडोल जिले में जनपद पंचायत जयसिंहनगर की जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यान्वयन में अग्रणी एवं अनुकरणीय भूमिका रही है सीईओ जनपद पंचायत जयसिंहनगर श्रीमती शिवानी जैन एपीओ अनुराग निगम एसडीओ विजेंद्र सिंह एवं उपयंत्रियों की टीम ने जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव को इस अभियान में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का न सिर्फ निर्देश दिया बल्कि स्वयं भी निरंतर सहभागिता निभाते हुए अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई यही वजह है कि जनपद शहडोल जिले में सबसे आगे रहा है।

शिवानी की टीम पुरस्कृत 

 जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह के अवसर पर अभ्यागतों द्वारा जनपद पंचायत की सीईओ श्रीमती शिवानी जैन एपीओ अनुराग निगम को सम्मानित करने के साथ ही ग्राम पंचायत सीधी के सचिव अवनीश मिश्रा एवं बांसा व अमझोर के सरपंच सचिवों को भी मंच पर किया सम्मानित किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ