Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल क्षत्रिय समाज ने नगर बंद का किया आह्वान

 श्री करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या को लेकर शहडोल क्षत्रिय समाज ने नगर बंद का किया आवाहन

 प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम  कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन 


शहडोल। क्षत्रिय समाज का आवाहन श्री राजपूत करणी सेना, विराट क्षत्रिय महासभा एवं रॉयल राजपूत संगठन के जिलाध्यक्षों ने जानकारी देते हुए बताया है। कि बीते दिनों राजस्थान जयपुर में श्री करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. श्री सुखदेव सिंह गोगामढ़ी जी की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके विरोध में क्षत्रिय समाज के द्वारा शहडोल नगर गुरुवार 7 दिसंबर 2023 समय दोपहर 11:00 स्थान न्यू गांधी चौक शहडोल में नगर बंद का आह्वान किया गया है। साथ ही दोपहर 2:30 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री नाम ज्ञापन कलेक्टर शहडोल एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मुख्य रूप से क्षत्रिय समाज एवं सर्व समाज के सहयोग से नगर बंद के साथ-साथ विरोध प्रदर्शन किया जाना है। क्षत्रिय समाज के लोगों ने सर्व समाज से आह्वान किया है। कि सभी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपना सहयोग प्रदान करें। ताकि इस कृत्य मैं शामिल अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके एवं क्षत्रिय समाज ने अपील की है कि सभी व्यापारी वर्ग अपना सहयोग प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ