Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

 टोल टैक्स विरोध का अनुपम प्रयास

- महंगाई सब के गले की फांस, इसलिए सामूहिक सहयोग की आस


शहडोल। मध्य प्रदेश की शिवराज नीत भाजपा सरकार ने शहडोल संभाग वासियों को बिना सड़क का निर्माण कार्य कराए ही टोल टैक्स वसूली की जो अनुपम सौगात दी है, उसका सशक्त विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी देकर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम ने सशक्त विपक्ष की युवा शक्ति के आक्रोश का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। 20 अक्टूबर को रोहनिया टोल प्लाजा में विरोध प्रदर्शन की जो घोषणा अनुपम गौतम ने की है वह न सिर्फ एक युवा नेता या संगठन बल्कि जन जन की आवाज बन जाना चाहिए। हालांकि सड़क निर्माण के बिना ही टोल टैक्स थोपे जाने का विरोध भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा भी किया गया है और शासन प्रशासन में बैठे लोगों से इस संबंध में चर्चा कर समस्या सुलझ आने की मनस व्यक्त की गई है, लेकिन यह किसी दल या संगठन मात्र की बात नहीं है जन जन से जुड़े इस मुद्दे पर समूचे शहडोल जिला व संभाग के लोगों को एकजुट होना पड़ेगा। जनप्रतिनिधियों को दलीय राजनीति की सीमा से बाहर निकल कर तथा प्रशासनिक अमले को तमाम बाधाओं से बाहर निकल कर बिना सड़क निर्माण के ही टोल टैक्स वसूली के निर्णय का पुरजोर विरोध करना चाहिए।

ऐसे अवसर कम ही आते हैं जब जिले के जनप्रतिनिधि दलिया राजनीति से बाहर आकर एकजुट होकर कोई कार्य करें लेकिन जब बात आमजन के हित की होती है तो सभी ने एकजुट होकर बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान भी किया है। एमपीआरडीसी द्वारा जिस दिन टोल टैक्स वसूली की जानकारी देने के साथ ही रेट लिस्ट जारी की गई उस दिन के बाद से जिले में सन्नाटा सा छा गए कोई कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं था तब युवक कांग्रेस के शहडोल जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम द्वारा एमपीआरडीसी के इस निर्णय का विरोध किया गया और मोहनिया टोल प्लाजा पहुंच कर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गई है। अनुपम गौतम की टीम तो कमर का सही चुकी है क्या शहडोल शहर व जिले के लोग मुख दर्शक की भूमिका निभाएंगे या आमजन से जुड़ी इस समस्या के समाधान के लिए आगे बढ़कर अनुपम के अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।

मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा-ब्योहारी-शहडोल मार्ग (एनएच-57) पर स्थित रोहनिया टोल प्लाजा एवं टेटका चेक पोस्ट पर उपभोक्ता शुल्क टोल दरों का निर्धारण किया गया है। निर्धारण मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा ब्योहारी-शहडोल मार्ग खंड राज्य राजमार्ग के 80 किलोमीटर से 165 किलोमीटर तक (मार्ग की कुल लंबाई 85 किलोमीटर) के उपयोग के लिए यांत्रिक वाहनों पर उपयोगकर्ता शुल्क टोल स्थान 152.400 किलोमीटर ग्राम रोहनिया अथवा स्थान 111.400 किलोमीटर ग्राम टेटका पर 20 अक्टूबर की सुबह 8:00 बजे से देय होगा। उन्होंने बताया कि, उक्त स्थानों में टोल दरें कार 50 रूपए, हल्के वाणिज्यिक यान 125 रुपए, बस 255 रूपए, ट्रक 310 रुपए एवं मल्टी एक्सेल ट्रैक 620 रुपए टोल दरें प्रति यात्रा के आधार पर 31 अगस्त 2022 तक प्रभावी होगा तथा अनुबंधानुसार वाहनों पर मासिक पास 145 रूपए देय होगा।


इन टोल प्लाजा में लगने वाले टोल टैक्स को लेकर जिला युवक कांग्रेस आक्रामक मूड में दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार जनहित के इस मुद्दे को लेकर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता रोहनिया टोल प्लाज़ा में पहुंच कर विरोध जताएंगे। उक्त जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के जिला महासचिव सुफियान खान ने बताया कि, जिला युवक कांग्रेसाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। 20 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से रोड नहीं तो टैक्स नहीं के साथ रोहनिया टोल प्लाजा पहुंचकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कें बदहाल हैं उसकी मरम्मत और सुधार को लेकर कोई बात नहीं की जा रही है लेकिन दूसरी ओर टोल टैक्स लेने में कोई कमी नहीं की जा रही है।

युवक कांग्रेस के इस शंखनाद के बाद से जिले के विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, स्वैच्छिक संगठनोंकी कोई प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है लेकिन आमजन युवक कांग्रेस नेताओं के साहसिक निर्णय को लेकर आशान्वित हैं। लोगों को के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या जिले के जन प्रतिनिधि इस प्रकार की अवैध, अनीतिपूर्ण वसूली के मामले में अपनी चुप्पी नहीं तोड़ेंगे। आम धारणा तो यही है कि सभी दलों और संगठनों के लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बिना सड़क बने की जाने वाली टोलटैक्स वसूली का विरोध करना चाहिये। प्रशासन में विभिन्न पदों पर विराजमान वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस मामले में एमपीआरडीसी एचं राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर आम जनता को अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचाने की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिये।

रीवा अमरकंटक राजमार्ग पर आगामी 20 अक्टूबर से होने वाली वसूली और पहले ही दिन ुयवक कांग्रेस के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद क्या स्थिति होगी, वसूली बंद होगी या नहीं, विरोध प्रदर्शन में में सिर्फ युवा कांग्रेस ही सहभागिता निभाएगी या वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे, अन्य दलों व संगठनों के प्रतिनिधियों की क्या भूमिका होगी यह तो आने वाला कल ही बताएगा, बहरहाल टोकनी भर बच्छिू ऊपर से नागदेव की तर्ज पर  हर जिंस में महंगाई के बिच्छुओं के डंक से आहत आम आदमी टोलटैक्स रूपी नागदेव के दुष्प्रभाव से बचने के लिये हर वर्ग से सहयोग की उम्मीद लगाए बैठा है। देखना यह है कि कौन है जनता का सच्चा हितैषी?

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ