नारी की बचाने लाज, सड़कों पर उतरा क्षत्रिय समाज - Blitztoday

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 26 नवंबर 2021

नारी की बचाने लाज, सड़कों पर उतरा क्षत्रिय समाज

  •  

 - मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा कीगई टिप्पणी का पुरजोर विरोध 

- खाद्य मंत्री का पुतला दहन कर पद से हटाने की मांग

 


शहडोल(ब्लिट्ज टुडे)। मध्यप्रदेश शासन के खाद्यमंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा महिलाओं विशेषकर सवर्ण समाज की महिलाओं के विरुद्ध की गई टिप्पणी को लेकर संभाग मुख्यालय के साथ ही पूरे संभाग में विरोध मुखर हो उठा है। इस शर्मनाक हरकत को लेकर एक ओर जहां मंत्री के कथनों की तीव्र भत्र्सना की जा रही है वहीं दूसरी ओर ऐसे संकीर्ण मानसिकता वाले व्यक्ति को मंत्री पद से हटाए जाने की मांग शहर वासियों विशेष कर क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा की गई है। सवर्ण समाज की महिलाओं के खिलाफ नारेबाजी टिप्पणी करने के विरोध में क्षत्रिय समाज के लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। जय स्तंभ चौक में शुक्रवार को क्षत्रिय समाज के लोगों ने बिसाहूलाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन के साथ ही पुतला दहन किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल ने सवर्ण समाज के महिलाओं के प्रति गलत टिप्पणी की थी। मंत्री ने बुधवार को ग्राम फुनगा में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि महिला और पुरुष दोनों को समान रूप से काम करना चाहिए, महिलाओं को बाहर लाने की जरूरत है। खासकर सवर्ण समाज के लोगों को जो अपने घर की औरतों को कोठरी में बंद कर रखते हैं काम करने निकलने नहीं देते।

नारी सम्मान समारोह में किया अपमान

ग्राम फुनगा में सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था ने नारी सम्मान समारोह का आयोजन खेल स्टेडियम में किया गया था। जहां मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह थे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा था कि समाज में समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को पकड़ कर बाहर निकालो। गांव की महिलाएं धान काटती हैं, गोबर लीपती है अन्य काम करती हैं। यह बड़े घर की महिलाएं भी करें तभी सभी महिलाओं में समानता आएगी।

इस्तीफा देने की मांग 

 जय स्तंभ चौक पर विरोध प्रदर्शन में शामिल क्षत्रिय समाज के लोगों ने कहा कि मंत्री बिसाहूलाल सिंह को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि उन्होंने नारी के सम्मान में जिस तरह की गलत टिप्पणी की है वह किसी को भी शोभा नहीं देती।

किया पुतला दहन

शहडोल संभाग मुख्यालय स्थित जयस्तंभ चौक में आक्रोशित युवाओं जिनमें क्षत्राणियां भी शामिल थीं, ने प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाीू लाल सिंह का पुतला दहन कर मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई।

युवक कांग्रेस भी मैदान में

कांग्रेस कमेटी शहडोल जिलाध्यक्ष श्री आज़ाद बहादुर सिंह जी की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सोहागपुर सनी खान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस शहडोल ने भाजपा के मंत्री बिसाहुलाल सिंह का पुतला दहन किया।बिसाहूलाल सिंह द्वारा क्षत्रिय महिलाओं के लिए की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस शहडोल ने प्रदर्शन किया।उक्त कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी,पार्षद जितेंद्र सिंह, पार्षद राजेश सोंधियां,पार्षद घनश्याम जयसवाल,पार्षद दानिश अहमद,पार्षद समीर खान,पार्षद प्रीतम सोनी,पूर्व सरपंच गोरतरा विनय सिंह, दिनेश अग्रवाल,रामलखन तिवारी,मनोज गुप्ता,ओमप्रकाश पांडे,कृष्ण चंद्र चतुर्वेदी,शिव शंकर शुक्ला,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शिम्पी अग्रवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह,युवा कांग्रेस जयसिंहनगर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला,महासचिव निशांत जोशी,मुशरान खान,वसीम खान,आदित्य सिंह,मजहर अली, बादल,शेखू ,पवन चेलानी,उत्कर्ष द्विवेदी,शौकत,राकेश द्विवेदी, शाहाब खान, शादाब,शिवम गोस्वामी,अभिषेक तिवारी,जैद,सोनू, आकिब, नवाब, हर्ष, आमिर ,यश, सेजल, दीपक यादव, निखिल चौधरी एवं सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश व्यापी विरोध

मध्यप्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाऊ लाल साहू ने भाषण दिया था कि ठाकुरों की महिलाओं को पकड़ - पकड़ कर बाहर निकालना चाहिए,तभी समानता आएगी. इस टिप्पणी पर दुर्गेश्वरी क्षत्रिय महिला समिति, ग्वालियर की सदस्य मीना भदोरिया ने ऐसे मंत्री की  तीव्र भत्र्सना की है। श्रीमती भदोरिया के पति अशोक भदौरिया भाजपा नेता हैं और उप पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं. वह भी अपनी पत्नी के विचार से सहमत हैं। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री बिसाहू लाल सिंह द्वारा राजपूत समाज के बहु बहन बेटियों के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के लिए राजपूत समाज इंदौर के कुलदीप सिंह पवार ने कहा है कि समस्त राजपूत समाज मंत्री का विरोध करता है और आने वाले समय में अगर मंत्री माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ समाज विद्रोह करेगा सड़क पर उतरेगा और इंदौर आने पर काले झंडे दिखाए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages