Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

दवा मांगों तो मिलती है धमकी

अमलाई ओसीएम डिस्पेंसरी में पदस्थ फार्मासिस्ट से परेशान कर्मचारी 

झूठे मुकदमे में फ़साने की दी जाती है धमकी 





धनपुरी/शहडोल। एसईसीएल सोहागपुर एरिया अंतर्गत अमलाई ओसीएम डिस्पेंसरी में पदस्थ फार्मासिस्ट द्वारा दवा मांगने पर धमकी दिए जाने और अनावश्यक कर्मचारियों को परेशान किए जाने संबंधी शिकायत एरिया महाप्रबंधक से की गई है। शिकायत में महिला फार्मासिस्ट पर आरोप लगाया गया है कि उनके द्वारा कोयला कर्मचारियों को तरह तरह से तंग किया जाता है। कर्मचारियों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। इससे यहां के कर्मचारी डिस्पेंसरी का कोई भी लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

 नहीं है कोई डॉक्टर 

अमलाई ओसीएम डिस्पेंसरी में कोई डॉक्टर पदस्थ नहीं है। सिर्फ फार्मासिस्ट के भरोसे यह डिस्पेंसरी चल रही है। फार्मासिस्ट से जब दवाई लेने के लिए कोई कर्मचारी जाता है तो उसे बहाने बनाकर लौटा दिए जाता है। जब कोई कर्मचारी फार्मासिस्ट के बहाने को समझकर उनसे दवाइयां मांगता है तो उन्हें धमकाया जाता है। कुछ लोगों के खिलाफ तो झूठे मुकदमे भी दर्ज करा दिए गए हैं। अन्य लोगों को भी उसी तरह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। यह भी कहा जाता है कि कांग्रेस के बड़े नेता और वकील उनके साथ हैं और यदि कर्मचारियों ने उनकी कहीं शिकायत की तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।

डिस्पेंसरी से गायब

फार्मासिस्ट कभी डिस्पेंसरी में मौजूद नहीं रहती हैं। डिस्पेंसरी कॉलोनी में है और घर भी कॉलोनी में होने के कारण ज्यादा समय वह घर में या मोहल्ले में गुजारती हैं। इन्हें आसपास घूमते हुए भी देखा जा सकता है  किसी ना किसी के यहां इनकी बैठक जमी रहती है। जिसकी वजह से कर्मचारियों को डिस्पेंसरी से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। जब भी कोई कर्मचारी डिस्पेंसरी जाता है तो यह उन्हें वहां नहीं मिलती। इस संबंध में जब भी कर्मचारी से शिकायत करते हैं तो यह धमकियां देना शुरु कर देती हैं। महाप्रबंधक से इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ