Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

शाबाश कलेक्टर : you are the best motivator

सीएम शिवराज के सपने को सतेन्द्र ने दिया मूर्त रुप

- जिले में 7 लाख 16 हजार 308 व्यक्तियों ने अब तक कराया वैक्सीनेशन


शहडोल। शहडोल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह ने वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत स्वयं मोर्चा संभालते हुये सीएम शिवराज सिंह के वैक्सीनेशन संबंधी सपने को सकार करने में कोई कसर नही छोड़ी और उनकी मेंहनत रंग भी लाई। लगातार दो बार जिले में वैक्सीनेशन महाअभियान चलाते हुये न  सिर्फ स्वयं दल-बल के साथ घूम-घूमकर विभिन्न वैक्सीनेशन सत्रों का निरीक्षण किया बल्कि बसों सहित अन्यों सवारी वाहनों को रुकवा रुकवाकर वैक्सीनेशन संबंधी समझाईश दी गई जिसका असर वैक्सीनेशन महाअभियान 2.0 में देखने को मिला और प्रथम दिन लगभग चौसठ हजार द्वितीय दिवस बयालिस हजार लोगो ने अपना वैक्सीनेशन कराया।
सात लाख से अधिक हुये वैक्सीनेट
कोविन अफीशियल वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल जिले में 26 अगस्त तक 5 लाख 99 हजार 693 व्यक्तिओं ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड19 वैक्सीनेशन की प्रथम डोज ली तो 1 लाख 16 हजार 615 लोग 26 अगस्त तक वैक्सीन की द्वितीय डोज लगवाई। इस तरह कुल मिलाकर शहडोल जिले में कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिह के मार्गदर्शन व अथक प्रयास से 7 लाख 16 हजार 308 व्यक्तिओं ने अपना वैक्सीनेशन कराया। और वैक्सीनेशन अभियान अभी भी लगातार जारी है।
कंधा से कंधा मिलाकर दिया साथ

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के इस अभियान के सफलता के भागीदार पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी व अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा भी है इतना ही नही इस पूरे अभियान में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर डॉ. सिंह के प्रयासों को मूर्त रुप देने में कोई कसर नही छोड़ी  तो वही डी.पी.सी. मदन त्रिपाठी ने ब्यौहारी क्षेत्र की कमान संभाली तो सिविल सर्जन डॉ. परिहार ने मोबाइल टीम के माध्यम से कोई वैक्सीन से अछूता ना रह जाये इस बात का ध्यान दिया। कुल मिलाकर कम शब्दों में कहे तो डॉ. सिंह के साथ अधिकारी वा मैदानी अमले ने वैक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनाने में कोई कसर नही छोड़ी।
इनका कहना है-
निश्चित ही वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के सपने को साकार करने में जिला प्रशासन की टीम ने कोई कसर नही छोड़ी जिसके लिए कलेक्टर वा उनकी टीम बधाई के पात्र है।
- जयसिंह मरावी
विधायक, जयसिंहनगर विधानसभा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ