मुर्गा न बनाने की सजा मौत - Blitztoday

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 30 अगस्त 2021

मुर्गा न बनाने की सजा मौत

- मुर्गा न बनाने वाली पत्नी की हत्या

- पीट-पीट कर लें ली जान

-   पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार


शहडोल। जिले  के पपौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरिया टोला निवासी रमाबाई कोल की उसके पति कमलेश कोल ने महज इस लिये हत्या कर दी कि पत्नी ने घर पर मुर्गा बनाने से इंकार कर दिया था। 


पपौंध थाना प्रभारी ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सेमरिया टोला निवासी कमलेश कोल खेती किसानी का काम करता है। कमलेश ने पत्नी को मुर्गा बनाने को कहा पत्नी ने मुर्गा बनाने से इंकार कर दिया। गुस्से में आकर कमलेश ने पत्नी रमाबाई कोल की डंडे से पिटाई। जिससे  रमाबाई के सर पर गंभीर चोट लगी। कमलेश पत्नी को छोड़ कर फरार हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिये ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ इलाज के दौरन मौत हो गई।

 पुलिस ने मामले की जांच कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages