Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

राजेश कर्मचारी कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष नियुक्त

 



Blitztoday news shahdol Anil Dwivedi 

5:28 AM (17 hours ago)
to me
शहडोल। मप्र कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष सुनील ठाकरे ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई शहडोल में पदस्थ सहायक शिक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव को मप्र कर्मचारी कांग्रेस के शहडोल संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री ठाकरे ने यह नियुक्ति मप्र कर्मचारी कांग्रेस के संविधान नियमावली की धारा 36 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए किया है। उन्होंने नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव को निर्देशित किया है कि वह संभागीय अध्यक्ष का तत्काल कार्यभार ग्रहण करें तथा संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के पदाधिकारियों का मनोनयन कर प्रांतीय कार्यालय को अवगत कराएं। संगठन के प्रति प्रारंभ से ही समर्पित राजेश श्रीवास्तव को शहडोल संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से मप्र कर्मचारी कांग्रेस की संभागीय व जिला इकाई में हर्ष व्याप्त है। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि उनकी इस नियुक्ति से संगठन को नई उर्जा मिलेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ