Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

डा. विजय सिंह का अभिनन्दन

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत द्वारकाधीश यात्रा पर रवानगी



(मो. नदीम खान द्वारा)

धनपुरी। मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी तीर्थ दर्शन योजना के तहत द्वारिकाधीश एवं सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए नगर के वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर विजय सिंह का चयन हुआ और स्थानीय पत्रकार साथियों ने उन्हें सम्मान पूर्वक तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया। गौरतलब है कि डॉ. विजय सिंह धनपुरी नगर के लोकप्रिय एवं धीर गंभीर पत्रकारों में से एक है। उनके इस चयन और तीर्थ यात्रा पर रवानगी पर स्थानीय पत्रकारों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें ससम्मान माल्यार्पण कर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया और आशा व्यक्त की नगर की अन्य वरिष्ठ जनों को भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का समुचित लाभ अवश्य प्राप्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ